विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
हरदोई। विश्व दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर आज शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में समेकित शिक्षान्तर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा …
हरदोई। विश्व दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर आज शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में समेकित शिक्षान्तर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है।
सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए समेकित शिक्षा के तहत इनके पठन-पाठन व शारीरिक विकास के क्रियाकलाप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए खेलकूदों को देखकर यह नहीं लगता है कि यह कहीं पर से सामान्य बच्चों से कम है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने कहा कि समेकित शिक्षा के तहत इन दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष अध्यापक हैं। इन्हीं अध्यापकों द्वारा इन दिव्यांग बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को उजागर किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज हमें इन बच्चों को और अधिक प्रेरित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की संयोजक जिला समन्वयक आशा वर्मा ने कहा कि आज के दिन पूरे विश्व में दिव्यांगों के उत्साहवर्धन हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे आज प्रत्येक क्षेत्र में आगे निकल कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समेकित शिक्षा के तहत ऐसे बच्चों को शिक्षित करने का कार्य किया जाता है। वहीं शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व अन्य कलाओं में भी ने आगे बढ़ाने का काम विशेष शिक्षकों द्वारा किया जाता है।
इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी विभिन्न छात्र छात्राओं को विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित विशेष क्षमतावान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने प्रतिभावान बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जिलाधिकारी ने प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मेला महोत्सव का फीता काटकर किया उद्घाटन किया
