बरेली: छात्राओं के मन में उठने वाले सवालों को किया शांत, कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राएं हुई शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्कूल प्रधानाचार्य डॉ कुलदीप कुमार विश्रोई, मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. यशिका वर्मा,ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न बदलावों उनके परिणामों के बारे में समझाया। कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12वीं तक की …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्कूल प्रधानाचार्य डॉ कुलदीप कुमार विश्रोई, मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. यशिका वर्मा,ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न बदलावों उनके परिणामों के बारे में समझाया। कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12वीं तक की करीब 215 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इतना ही नहीं छात्राओं के मन में उठ रहे सवालों के जबाव भी बताए गए।

कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक यशिका वर्मा ने गांव की ऐसी छात्राओं से बात की जिनकी कई प्रकार परेशानियां होती हैं। उन्होंने उनके लिए सहज उपायों को बताते हुए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया। डॉ कुलदीप कुमार विश्नोई ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी सभी समस्याओं को डॉक्टर याशिका से पूछे। कार्यक्रम करीब 2 घंटे तक चला। छात्राओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

संबंधित समाचार