भाजपा सत्ता में है तो काशी और मथुरा के लिए कानून बनाना चाहिए : तोगड़िया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि हिंदुओं के संघर्ष से राम का मंदिर बन रहा है, यह आनंद की बात है। डॉ तोगड़िया शुक्रवार देर शाम को जौनपुर के रूहट्टा स्थित एक कांपलेक्स में आयोजित हिंदू धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम के पूर्व पत्रकारों से …

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि हिंदुओं के संघर्ष से राम का मंदिर बन रहा है, यह आनंद की बात है। डॉ तोगड़िया शुक्रवार देर शाम को जौनपुर के रूहट्टा स्थित एक कांपलेक्स में आयोजित हिंदू धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम के पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में है तो काम करना चाहिए। साथ ही कहा कि मथुरा-काशी के लिए भी कानून बनाना चाहिए। ट्रिपल तलाक पर कानून आ सकता है तो काशी, मथुरा के लिए भी आ जाए। मुझे विश्वास है इस कानून को लाने से चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में लाभ होगा। सरकार को चाहिए कि संसद में कानून बनाए और काशी विश्वनाथ का सम्मान करे। मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के 17 साल के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भी विकास हुआ।

पढ़ें: रायबरेली: प्रेमिका के घर गए युवक की कुल्हाड़ी से की गई हत्या, जांच शुरू

मनमोहन, अटल बिहारी वाजपेई और नरेंद्र मोदी की भी सरकार में काम हुए, लेकिन, गरीब की गरीबी बढ़ रही है। उद्योगपति समृद्ध हो रहे हैं , यह हम नहीं, सरकारी आंकड़े बताते हैं। सरकार को देश की अर्थतंत्र की पॉलिसी बदलनी होगी। जैसे राम मंदिर बनाने के लिए अभियान चलाया था। वैसे ही देश की आर्थिक समृद्धि, गरीबी मुक्त भारत, रोजगार युक्त युवा और कर्ज मुक्त किसान के लिए हम अभियान चलाएंगे।

ओमिक्रॉन के मरीज भारत में जगह-जगह मिल रहे हैं। सरकार को भी अस्पताल में दवाई और बेड की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना होगा। प्रवीण भाई तोगड़िया ने तीन कृषि कानूनों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की एक कंपनी है जो सारी उपज खरीद लेती है। यह भारत में भी होने वाला था।

संबंधित समाचार