मुरादाबाद: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सीएससी भोजपुर पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सीएससी भोजपुर पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
हादसे का शिकार हुए 40 वर्षीय गुरु चरन सिंह भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर के रहने वाले थे। वह निजी अस्पताल में पी आर ओ का काम करते थे। शुक्रवार को गुरुचरन सिंह तारीख पर रामपुर गए थे। वहां से लौटते समय कुछ देर के लिए अपने ससुराल शेरुवाला में रुके। इसके बाद वह घर लौट रहे थे। करीब 6:30 बजे पीपलसाना के पास नेक पुर की पुलिया के नजदीक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से गुरचरन सिंह को राहगीरों ने सीएससी भोजपुर पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही गुरु चरन सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन देवी, बेटा तुषार और प्रिंस कुमार तथा बेटी कल्पना बुरी तरह रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। छोटे भाई अजय ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।

इसे भी पढ़े…

मुरादाबाद: एसटीएफ बरेली को मिली सफलता, उड़ीसा से ला रहे नौ क्विंटल गांजे के साथ दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार