मिर्जापुर: तालाबंदी कर सड़क पर उतरने को मजबूर है टीबी कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। एनएचएम संविदा के सबसे पुराने यानी 20 वर्षों से भी अधिक समय से संविदा पर कार्यक्रम कर रहे टीबी कर्मचारी और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा 2025 में भारत और उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए तत्पर वरीयता प्राप्त राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी अपनी उपेक्षा से आहत हो तालेबंदी और …

मिर्जापुर। एनएचएम संविदा के सबसे पुराने यानी 20 वर्षों से भी अधिक समय से संविदा पर कार्यक्रम कर रहे टीबी कर्मचारी और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा 2025 में भारत और उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए तत्पर वरीयता प्राप्त राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी अपनी उपेक्षा से आहत हो तालेबंदी और सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

टीबी कर्मचारी सेवा एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनैना अरोड़ा द्वारा बताया गया की क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में वर्ष 2013 में मूल वेतन बढ़ा था तबसे सिर्फ वार्षिक आंशिक लाभ ही दिया गया और टी बी के कई संवर्गो का वेतन बहुत ही कम है पिछले कई वर्षो से नियुक्तियां लंबित है। संगठन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल और महामंत्री ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन दिया।

जिसमे महामंत्री अखिलेश पांडेय ने बताया की प्रदेश स्तर पर ज्ञापन के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर मण्डल के अध्यक्ष शमीम अहमद, दुर्गेश रावत, रितेश रावत, संध्या गुप्ता, डीपीसी विनोद कुमार, सतीश शंकर यादव, पी पी एम इफ्तेखार अहमद, अवनीश दुबे, शुभम मिश्रा, अंशुमान द्विवेदी, नीरज सिंह, सुनील बिंद, अवध बिहारी कुशवाहा, सावित्री देवी आदि कर्मचारी मौजूद थे।

अधिकारी के नाम पर धन उगाही का वीडियो वायरल, कर्मचारी पर गिरी गाज

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय (मिर्जापुर) से जुड़े वायरल वीडियो के चर्चा में आते ही संबंधित बाबू पर कार्रवाई की गाज गिर गई। जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने संबंधित उक्त बाबू को सभी पटल से हटा कर कार्रवाई के लिए निदेशक आन्तरिक लेखा एवं परीक्षा को पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: कनेक्शन के नाम पर घूस लेते अवर अभियंता का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार