पुरस्कार की कोई कीमत नहीं होती है: आलोक कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुरस्कार की कोई कीमत नहीं होती है। सम्मान पूर्वक दी गयी मिट्टी को भी शिरोधार्य किया जाना चाहिए। उत्साह पूर्वक प्रयास करने वाले व्यक्ति अपने जीवन पथ पर सदैव आगे बढ़ते रहते हैं। जिसने असफलता को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करके उससे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास किया और …

सीतापुर। पुरस्कार की कोई कीमत नहीं होती है। सम्मान पूर्वक दी गयी मिट्टी को भी शिरोधार्य किया जाना चाहिए। उत्साह पूर्वक प्रयास करने वाले व्यक्ति अपने जीवन पथ पर सदैव आगे बढ़ते रहते हैं। जिसने असफलता को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करके उससे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास किया और अपने लक्ष्य पथ पर कछुए की तरह सतत आगे बढ़ता रहा है। वह अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर लेता है।

यह बात सीता इण्टर कॉलेज के शास्त्री सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा में नर्सरी से कक्षा तीन तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले करीब 130 विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि चीनीमिल के प्रधान प्रबंधक आलोक कुमार ने कही। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते कभी बन्द नहीं होते। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के पास मोबाइल, इंटरनेट, कम्प्यूटर सहित अन्य उपयोगी अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध हैं, लेकिन वर्तमान विद्यार्थी इनका सदुपयोग करने के विपरीत व्यर्थ के कार्यों को करने में लगा है।

सम्मान समारोह को कालेज के प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने गुरूजनों, माता-पिता, बड़े बुर्जुगों का सम्मान करना चाहिए। उनके द्धारा बताए गए रास्ते का ही अनुशरण करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी के साथ अतिथि ज्ञानदायनी मां शारदे, मां भारती व स्व. महेंद्र शास्त्री सरल के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

संस्था की शिक्षिका गायत्री जायसवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में आए अतिथियों के प्रति संस्थापक प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के डिप्टी मैनेजर आंजनेय आशीष, वागीश दिनकर, जूनियर वर्ग के प्रधानाचार्य अनंत रत्नम्, अवनीश अवस्थी ने माल्यार्पण, बैज अलंकरण के साथ स्मृति चिन्ह भेंटकर कर किया। संचालन एकेडमी के वाइस प्रीसिंपल आदर्श जायसवाल ने किया।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटा, केस दर्ज

संबंधित समाचार