अयोध्या: कब्रिस्तान में रातों रात लगा दी आम्बेडकर की प्रतिमा, मचा हड़कंप
अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में कब्रिस्तान की जमीन पर रातों-रात आम्बेडकर प्रतिमा स्थापित कर देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के आक्रोश को देखते हुए मूर्ति को हटवा दिया और मामला शांत कराया। कोतवाली गोसाईगंज के पुलिस चौकी महबूबगंज इलाके के ग्राम पंचायत भिटौरा के …
अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में कब्रिस्तान की जमीन पर रातों-रात आम्बेडकर प्रतिमा स्थापित कर देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के आक्रोश को देखते हुए मूर्ति को हटवा दिया और मामला शांत कराया। कोतवाली गोसाईगंज के पुलिस चौकी महबूबगंज इलाके के ग्राम पंचायत भिटौरा के मजरे नूरपुर भैसोलिया में अनुसूचित जाति के लोग आम्बेडकर प्रतिमा लगाना चाह रहे थे।
जिसके लिए तीन माह से प्रशासन व कोतवाली का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन प्रशासन उन्हें अनुमति इसलिए नहीं दे रहा था। क्योंकि वे लोग जिस जमीन पर प्रतिमा लगाना चाह रहे थे वो जमीन गाटा संख्या 43 राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज है। 6 दिसम्बर को जिस समय पूरा जनपद हाईअलर्ट मोड पर था।
पढ़ें: झांसी: कांग्रेसियों ने मनाया भीमराव आम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस
उसी फायदा उठाते हुए रातोरात प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गयी। आनन फानन में एसडीएम सदर प्रशांत कुमार, सीओ सदर शैलेन्द्र प्रताप गौतम के साथ मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई और लोगो को घरों में रोककर प्रतिमा को हटवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गयी है। मौके पर गांव का माहौल शांत दिखाई दिया।
छावनी में तब्दील अयोध्या में जनजीवन रहा सामान्य
विवादित ढांचा ढहाये जाने की बरसी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में सोमवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। मगर इन सबसे बेपरवाह श्रद्धालु रामधुन और आमजन अपने काम में मशगूल दिखायी पड़े। अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल के जवान तैनात थे।
