रामपुर: सपा के नगर अध्यक्ष ने कोर्ट में किया सरेंडर
रामपुर, अमृत विचार। एनआरसी प्रकरण में फरार चल रहे सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने सोमवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वह मदरसा आलिया प्रकरण में भी नामजद बताए गए हैं। इस मामले में भी …
रामपुर, अमृत विचार। एनआरसी प्रकरण में फरार चल रहे सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने सोमवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वह मदरसा आलिया प्रकरण में भी नामजद बताए गए हैं। इस मामले में भी उन्होंने आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने इस मामले में उनकी जमानत मंजूर कर ली।
नागरिकता संशोधन एवं एनआरसी को लेकर रामपुर में 21 दिसंबर 19 को जमकर बवाल हुआ था। इस प्रकरण में एक युवक की जान चली गई थी, जबकि उपद्रव के दौरान पुलिस की गाड़ी को भी फूंक दिया था। एनआरसी मामले में गंज व कोतवाली में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।
पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए अब तक करीब 150 लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। विवेचना के दौरान भी तमाम लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इस मामले में सपा नगराध्यक्ष आसिम राजा का नाम भी प्रकाश में आया था।
इस प्रकरण में सोमवार को सपा नगराध्यक्ष आसिम राजा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले के अलावा वह मदरसा आलिया को खाली कराने के विरोध में किए गए प्रदर्शन में भी नामजद थे।अधिवक्ता नासिर सुल्तान के अनुसार सपा नगराध्यक्ष को मदरसा आलिया प्रकरण में जमानत मिल गई है, जबकि सीएए मामले में कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
