हक्कानी ने इस्लामाबाद में उच्च शिक्षा आयोग का किया दौरा, अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए फिर खुल सकते हैं शिक्षण संस्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ संभावित सहयोग पर बातचीत की है। अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने के आह्वान के बीच हक्कानी की अगुवाई में उच्च शिक्षा मंत्रालय के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को …

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ संभावित सहयोग पर बातचीत की है। अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने के आह्वान के बीच हक्कानी की अगुवाई में उच्च शिक्षा मंत्रालय के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में उच्च शिक्षा आयोग का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल में अकादमिक मामलों के उप मंत्री लोतफुल्ला खैरख्वा और काबुल विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ ओसामा अजीज भी शामिल हैं। तालिबान के इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान ने केवल छठी कक्षा तक लड़कियों के लिए स्कूल खोले हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या परिषद का भी दौरा किया जहां उन्हें एकल राष्ट्रीय पाठ्यचर्या और उसके उद्देश्यों पर एक ब्रीफिंग दी गई।

इस बीच पाकिस्तान के अफगानिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद खान ने कहा कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि अफगानी मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा और दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के क्षेत्र में और सहयोग तलाशेगा। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री का यह पहला पाकिस्तान दौरा है। पिछले महीने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और अफगान स्वास्थ्य मंत्री डॉ कलंदर इबाद ने पाकिस्तान का दौरा किया था।

यह भी पढ़े-

ट्रंप की कंपनी में शामिल होने के लिए कांग्रेस से इस्तीफा देंगे रिपब्लिकन सांसद न्यून्स

संबंधित समाचार