अमरोहा : दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या
अमरोहा, अमृत विचार। ससुरालियों ने दहेज की मांग न पूरी करने पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रहरा थाना क्षेत्र के …
अमरोहा, अमृत विचार। ससुरालियों ने दहेज की मांग न पूरी करने पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव फरौटा निवासी राजपाल पुत्र बाबू ने अपनी बहन रेखा की शादी करीब तीन साल पहले संजय पुत्र बदलू निवासी जिवाई कोतवाली डिडौली में की थी। उस समय अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद से ही और दहेज की मांग करने लगे। वह दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की डिमांड करते थे।
इस बीच रेखा ने एक पुत्र को भी जन्म दिया। जिसकी उम्र करी डेढ़ साल है। रेखा ने कई बार फोन पर अपने मायके वालों को जानकारी भी दी थी। चार दिसंबर को ससुराल में आकर समझाया कि इतना दहेज नहीं दे सकते हैं। छह दिसंबर की रात्रि को रेखा की सास, पति, जेठ, देवर ननंद और चचेरे ससुर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह जब पता चला तो मायके में कोहराम मच गया। मायके वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहरीर के आधार पर पति संजय, सास वीरवती, जेठ रिंकू, देवर रिंकू, नंनद सोनम और चचेरे ससुर बादाम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रमेश सेहरावत, थाना प्रभारी
