भारतीय हॉकी खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, कोरिया के खिलाफ मैच हुआ रद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डोंगहे, दक्षिण कोरिया। एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पायी गयी है जिसके कारण मेजबान और गत चैम्पियन कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला उसका मैच रद्द कर दिया गया। एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) का इस मामले अभी बयान आना बाकी है …

डोंगहे, दक्षिण कोरिया। एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पायी गयी है जिसके कारण मेजबान और गत चैम्पियन कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला उसका मैच रद्द कर दिया गया।

एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) का इस मामले अभी बयान आना बाकी है लेकिन हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने पुष्टि की कि एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आया है। एएचएफ के बयान से टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और इसलिए कोरिया के खिलाफ आज का मैच रद्द कर दिया गया है। इस मामले में एएचएफ आगे बयान जारी करेगा।’’

महामारी ने मंगलवार को ही टूर्नामेंट को प्रभावित कर दिया था जब भारत का मलेशिया के खिलाफ दूसरा मैच कोविड से जुड़े मुद्दों के कारण रद्द कर दिया गया था। मलेशिया को प्रतियोगिता के कम से कम पहले दो दिन बाहर रहना पड़ा, क्योंकि उसकी एक खिलाड़ी नूरुल फ़ैज़ाह शफ़ीक़ाह ख़लीम का दक्षिण कोरिया पहुंचने पर किया गया कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया था।

सूत्रों के अनुसार मलेशिया की तरह भारतीय दल को भी एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद पृथकवास पर रहना पड़ सकता है। पिछली बार के उप विजेता भारत ने इससे पहले थाईलैंड को 13-0 से करारी शिकस्त दी थी जिसमें ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने पांच गोल किये थे।

इसे भी पढ़ें…

सोनिया गांधी ने महंगाई, निलंबन, नगालैंड की घटना पर सरकार को घेरा, सीमा की स्थिति पर की चर्चा की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा