सपा के समाजवाद की तरह लाल टोपी भी नकली: लालजी प्रसाद निर्मल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि सपा के समाजवाद की तरह उनके टोपी का रंग भी नकली है। डॉ निर्मल ने बुधवार को कहा कि भारतीय राजनीति में चीन से आयातित लाल झंडे, लाल सेना और लाल टोपी को न केवल दुनिया बल्कि …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि सपा के समाजवाद की तरह उनके टोपी का रंग भी नकली है। डॉ निर्मल ने बुधवार को कहा कि भारतीय राजनीति में चीन से आयातित लाल झंडे, लाल सेना और लाल टोपी को न केवल दुनिया बल्कि भारत से भी खारिज कर दिया गया है।
भारत में ललका झंडा, मोटका डंडा और लाल सलाम के लोगों ने देश में जबरदस्त हिंसा, अराजकता और नक्सलवाद पैदा किया है। उन्होंने कहा कि सपा का समाजवाद भी फर्जी है। समाजवाद में परिवारवाद, जातिवाद और गुंडागर्दी का कोई रंग नहीं होता। कम्युनिस्टों की तरह सपा का नकली समाजवाद भी जल्द ही खत्म हो जाएगा।
15 दिसंबर से शुरू होगा उप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 15 दिसंबर से आहूत किया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से 17वीं विधानसभा के चौथे वर्ष 2021 का चौथा सत्र 15 दिसंबर को दिन में 11 बजे से आहूत किया गया है।
पढ़ें: उत्तर प्रदेश के करीब 45 लाख अभिभावकों के खाते में जल्द पहुंचेगा पैसा, जानें क्यों?
समझा जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 17वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र हो सकता है। इस सत्र में सत्तापक्ष की ओर से लेखानुदान की मांग को पेश किया जा सकता है। जिससे विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिये बजट आवंटन हो सके। सूत्रों के अनुसार कोरोना के खतरे की वजह से विधानसभा का यह सत्र छोटा हो सकता है।
