मुरादाबाद : दिनदहाड़े रेलवेकर्मी के घर तीन लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े रेलकर्मी के घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी-जेवर समेत करीब तीन लाख का माल समेट ले गए। जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त रेलकर्मी की पत्नी और बेटी दवा लेने के लिए पास के एक मेडिकल स्टोर गई थी। वापस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े रेलकर्मी के घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी-जेवर समेत करीब तीन लाख का माल समेट ले गए। जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त रेलकर्मी की पत्नी और बेटी दवा लेने के लिए पास के एक मेडिकल स्टोर गई थी। वापस आने पर उन्होंने ताले टूटे देखा तो होश फाख्ता हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। खुलासे के लिए पुलिस ने रेलकर्मी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले। रेलकर्मी ने शहर कोतवाली में तहरीर दे दी है।

सर्दी शुरू होने के साथ चोरी की वारदातों में इजाफा होने लगा है। आए दिन चोर मकान व दुकान को निशाना बना रहे हैं। हैरानी की बात है कि चोर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला पकड़ में आया। पार्कर रोड स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी राकेश राही रेलवे में डब्लूआरए में तैनात हैं। जबकि उनका बेटा अर्पित राही जिला अस्पताल में संविदाकर्मी है। बुधवार को दोनों अपनी ड्यूटी पर थे।

घर में राकेश की पत्नी ऊषा देवी और बेटी थी। राकेश के अनुसार दोपहर साढ़े बारह बजे ऊषा अपनी बेटी के साथ दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई थी, जिस कारण घर में ताला लटका था। उनके जाते चोरों ने घर को निशाना बना लिया। आरोप है कि मुख्य गेट के ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गए। अलमारी के ताले तोड़कर चोर 10 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब तीन लाख का माल समेट ले गए।

कुछ देर बाद मां-बेटी वापस आई तो ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर राकेश भी घर में आ गया। बाद में कोतवाली पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, लेकिन ठोस जानकारी नहीं हो सकी। शहर कोतवाल अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार