दो दिन विजय यात्रा को लेकर जौनपुर में रूकेंगे अखिलेश यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो दिन तक रूकेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने अखिलेश के विजय यात्रा कार्यक्रम को लेकर गुरूवार को समाजवादी पार्टी के यूथ के चारों …
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो दिन तक रूकेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने अखिलेश के विजय यात्रा कार्यक्रम को लेकर गुरूवार को समाजवादी पार्टी के यूथ के चारों फ्रंटल संगठनों की बैठक बुलाई ,जिसमें 14 और 15 दिसंबर को अखिलेश की यहां होने जा रही विजय यात्रा को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ने नौजवान साथियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने मे नौजवानों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहनी चाहिए । दोनों दिन जौनपुर मे समाजवादी नौजवान ही दिखाई देना चाहिए जौनपुर के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो दिन का समय जौनपुर को दिया है।
अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर के 22 साल, ऐसे तय किया सैफई से सिडनी तक का सफर…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सभी पार्टियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी दल चाहते हैं कि यूपी की सत्ता उनकी पार्टी का मुखिया संभाले। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनावी तैयारियों के साथ ही इन दिनों वह भाजपा पर जमकर जुबानी तीर भी छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि यूपी चुनाव में सबसे बड़े विपक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी अखिलेश यादव को ही देख रही है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर के 22 साल, ऐसे तय किया सैफई से सिडनी तक का सफर…
