रामपुर : विवाहिता से सामुहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मानसिक रुप से कमजोर विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन पर खिलाफ कार्रवाई कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मजदूर की मानसिक रुप से कमजोर बेटी की शादी एक माह पूर्व की हुई थी।वह अपने मायके आई …

रामपुर,अमृत विचार। मानसिक रुप से कमजोर विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन पर खिलाफ कार्रवाई कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मजदूर की मानसिक रुप से कमजोर बेटी की शादी एक माह पूर्व की हुई थी।वह अपने मायके आई हुई थी।कुछ दिन पहले विवाहिता जंगल से चारा लेने गई थी।आरोप हे कि गांव के ही कुछ युवक विवाहिता को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए थे।

आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म कर रहे थे। बाद में वीडियों को वायरल कर दिया था।इस बात की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए थे।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक गांव निवासी एहसान अली, फुरकान, आबिद अली व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरुकर दी थी।गुरुवार को पुलिस ने फुरकान अली व एहसान को गिरफ़्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने वाला मोबाइल बरामद कर कोर्ट में पेश किया।जहां से उनका चालान कर दिया गया।

संबंधित समाचार