अमरोहा : रेलवे स्टेशन पर साधारण टिकटों की बिक्री शुरु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। लंबे समय के बाद अमरोहा रेलवे स्टेशन पर साधारण टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरु हो गई। टिकट खिड़की पर पहुंचे यात्रियों का दैनिक रेल यात्री समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कोरोना की वजह से स्टेशन पर साधारण टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। शुरु में तो ट्रेन …

अमरोहा, अमृत विचार। लंबे समय के बाद अमरोहा रेलवे स्टेशन पर साधारण टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरु हो गई। टिकट खिड़की पर पहुंचे यात्रियों का दैनिक रेल यात्री समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

कोरोना की वजह से स्टेशन पर साधारण टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। शुरु में तो ट्रेन यातायात ही बंद कर दिया गया था, कोरोना में कुछ कमी आई,तो रेलवे ने सिर्फ आरक्षण कराने वाले यात्रियों को ही ट्रेनों में सफर की छूट दी। इससे आम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने यात्रियों और दैनिक रेल यात्रियों के लिए एक्सप्रेस और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में साधारण टिकट की व्यवस्था शुरु कर दी।

अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति के पदाधिकारी और सदस्य स्टेशन पर एकत्र हुए और एक्सप्रेस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों का साधारण टिकट लेने पर स्वागत किया। पिछले डेढ़ साल से दैनिक रेल यात्री समिति के सदस्य संघर्ष कर रहे थे। कई बार धरना प्रदर्शन भी किए और सरकार को पत्र भी भेजे। रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनों में साधारण टिकट शुरु किए हैं। हालांकि अभी एमएसटी शुरु नहीं की है। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सचिव समर अब्बास,मुजाहिद अली आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार