मुरादाबाद : ओमिक्रॉन का बढ़ रहा खौफ, विदेश से लौटे 55 और यात्री, संख्या बढ़कर 356 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद विदेश से घर वापसी का क्रम तेज हो गया है। शुक्रवार को विदेश से लौटने वालों की नई सूची में 55 और नाम शामिल हैं। शनिवार को टीमें इनसे संपर्क करेंगी। हालांकि अभी पहले की सूची में शामिल यात्रियों में से कई यात्रियों से संपर्क नहीं हो …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद विदेश से घर वापसी का क्रम तेज हो गया है। शुक्रवार को विदेश से लौटने वालों की नई सूची में 55 और नाम शामिल हैं। शनिवार को टीमें इनसे संपर्क करेंगी। हालांकि अभी पहले की सूची में शामिल यात्रियों में से कई यात्रियों से संपर्क नहीं हो पाया है।

जिले में विदेश से लौटने वालों की संख्या बढ़कर 356 हो गई है। शासन के नये दिशा निर्देश के अनुसार सात दिन तक ऐसे यात्रियों को होम आइसोलेशन में रहना है। पहले के यात्रियों में अभी 48 के आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि 49 वापस विदेश लौट चुके हैं।

हालांकि मुख्य चिकित्साधिकारी ने मोबाइल पर संपर्क न होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों के माध्यम से विदेश से लौटने वाले यात्रियों के घर पर टीम भेजकर उनका हाल लेने का निर्देश दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि 16 रैपिड रिस्पांस टीमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों की कोविड जांच कर रही हैं।

संबंधित समाचार