लखनऊ: 24 घंटे प्रदेश को बिजली देने के लिए पावर कारपोरेशन तैयार
लखनऊ। योगी सरकार का निर्देश मिलते ही प्रदेश के लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। पावर कारपोरेशन ने इसकी तैयारी कर ली है।पावर कारपोरेशन के निदेशक वितरण अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के निर्देश पर पहले से ही प्रदेश के ग्रामीण व तहसीलों को अघोषित बिजली कटौती से मुक्त रखा गया …
लखनऊ। योगी सरकार का निर्देश मिलते ही प्रदेश के लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। पावर कारपोरेशन ने इसकी तैयारी कर ली है।पावर कारपोरेशन के निदेशक वितरण अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के निर्देश पर पहले से ही प्रदेश के ग्रामीण व तहसीलों को अघोषित बिजली कटौती से मुक्त रखा गया है। वर्तमान में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे, तहसीलों को 21 घंटे, बुंदेलखंड को 20 घंटे व उद्योगों व शहरों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों त्यौहारों के मौके पर सरकार के निर्देश पर रात में बिजली कटौती बंद कर दी गई थी, जबकि समय सारिणी के अनुसार केवल दिन में कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन दिनों दिन के समय बिजलीघरों में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है, ऐसे में सरकार अगर निर्देश देती है, तो पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन पर प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने पर विचार कर रही है।
बरेली: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा बहन का देवर
शादी का झांसा देकर मौसेरी बहन का देवर युवती के साथ पांच साल तक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता को जब पता चला तो उसने आरोपी के खिलाफ थाना बिथरीचैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा बहन का देवर
