बरेली: 5 साल में 13 हजार से अधिक महिलाओं ने बनवाये ड्राइविंग लाइसेंस
बरेली, अमृत विचार। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। चाहें वह लड़ाकू विमान हो या हवाई जहाज चलाना, ट्रेन हो या बस, वह हर जगह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर अपना नाम रोशन कर रहीं हैं। पहले के मुकाबले अब महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी रूचि दिखा रही …
बरेली, अमृत विचार। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। चाहें वह लड़ाकू विमान हो या हवाई जहाज चलाना, ट्रेन हो या बस, वह हर जगह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर अपना नाम रोशन कर रहीं हैं। पहले के मुकाबले अब महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी रूचि दिखा रही हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 5 साल में 13 हजार से अधिक महिलाओं ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं। जिसमें अब कार्मिशयल लाइसेंस के आवेदन करने में महिलाएं अधिक रूचि ले रही हैं।
पिछले कुछ सालों में महिलाओं में ड्राइविंग को लेकर क्रेज बढ़ा है। सड़कों पर अक्सर महिलाएं कार और स्कूटी चलाते हुए दिख रही हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पिछले कुछ सालों में कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस लेने वाली महिलाओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि यह संख्या पुरुषों के मुकाबले बहुत कम है। महिलाओं के जितने लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं उनमें करीब 15 प्रतिशत कामर्शियल हैं। पिछले पांच साल में महिलाओं ने 13 हजार से अधिक लाइसेंस बनवाए हैं।
हालांकि अभी लाइसेंस लेने वाली महिलाओं की संख्या तुलना में पुरुषों की अपेक्षा थोड़ा कम है। इसके बावजूद भी लाइसेंस में बढ़ोत्तरी हुई है। कई कारोबार करने वाली महिलाएं सड़कों पर कामर्शियल वाहन भी दौड़ा रही हैं। एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया कि अब महिलाएं भी लाइसेंस बनवाने में आगे आ रही हैं। हर रोज महिलाएं कार्यालय में लाइसेंस के लिए आवेदन करने पहुंच रही हैं।
