बरेली: कांग्रेस जिला प्रवक्ता के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस कमेटी में संगठन से जुड़े व्यक्ति मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ भी बयान देते रहते हैं। इसमें प्रवक्ता की भूमिका का कोई योगदान नहीं होता है लेकिन अब आने वाले समय में परीक्षा देकर पास हुए प्रवक्ता ही पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे और किसी भी मुद्दे पर अधिकृत बयान …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस कमेटी में संगठन से जुड़े व्यक्ति मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ भी बयान देते रहते हैं। इसमें प्रवक्ता की भूमिका का कोई योगदान नहीं होता है लेकिन अब आने वाले समय में परीक्षा देकर पास हुए प्रवक्ता ही पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे और किसी भी मुद्दे पर अधिकृत बयान जारी करेंगे।
कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर अब जिला प्रवक्ता बनने के लिए लोगों को परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले को ही पार्टी का अधिकृत प्रवक्ता बनाया जाएगा। कांग्रेस में प्रवक्ता बनने के लिए अब लिखित और मौखिक परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। 30 मिनट की परीक्षा में कांग्रेस से जुड़े और चर्चित घटनाक्रम के सवाल पूछे जाएंगे। अभी तक जिलाध्यक्ष जिसे चाहते थे, उसे ही प्रवक्ता बना दिया जाता था।
कांग्रेस पार्टी में चल रही बदलाव की प्रक्रिया के अंतर्गत अब प्रवक्ता पद को भी इसमें शामिल किया गया है। अब कोई व्यक्ति कांग्रेस के प्रवक्ता बनना चाहते हैं तो इसके लिए उसे आवेदन करना होगा। उसके बाद फिर इंटरव्यू होगा। उसमें पास होने पर प्रवक्ता पद के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। —अशफाक सकलैनी, जिलाध्यक्ष
