कन्नौज: डीजे संचालक की हत्या के मिले सुराग, पुलिस कर रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। सिकंदरपुर में रविवार को हुई डीजे संचालक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि रविवार सुबह डीजे संचालक का शव रास्ते में पड़ा मिला था। परिजनों ने एक नामजद समेत चार लोगों पर गोली मारकर …

कन्नौज। सिकंदरपुर में रविवार को हुई डीजे संचालक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि रविवार सुबह डीजे संचालक का शव रास्ते में पड़ा मिला था। परिजनों ने एक नामजद समेत चार लोगों पर गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटनास्थल से दो कारतूस भी बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम में मृतक के सिर से गोली निकली है। घटना लेनदेन के विवाद में हुई थी।

एसपी प्रशांत वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि प्रकरण में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

चित्रकूट: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण व बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को 40 लीटर अवैध शराब व 40 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली कर्वी, थाना पहाड़ी, रैपुरा सहित अन्य थानों के अंतर्गत सभी ढाबों में जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- चित्रकूट: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार