मिर्जापुर: विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के तेन्दुहनी गांव निवासी आरती (26) पत्नी रामलाल स्वजनों से किसी बात से नाराज होकर सोमवार की सुबह चार बजे भोर फांसी के फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद अग्रेतर कार्यवाई हेतु पीएम के लिए …
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के तेन्दुहनी गांव निवासी आरती (26) पत्नी रामलाल स्वजनों से किसी बात से नाराज होकर सोमवार की सुबह चार बजे भोर फांसी के फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद अग्रेतर कार्यवाई हेतु पीएम के लिए भेज दिया। लालगंज थाना के तेन्दुहनी गांव निवासी रामलाल यादव की विवाहिता आरती किसी बात से स्वजन से असंतुष्ट होकर कच्चे मकान के अंदर लकड़ी की बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी के फंदे में झूल कर मौत को गले लगा लिया।
सुबह परिजनों को जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लिए।उन्होने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की इसकेबाद पंचनामा की कार्यवाई करते हुए मृतका की शव को पीएम के लिए भेज दिए।
पुलिस के मुताबिक आरती की साढ़े सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी संदिग्धावस्था में मौत हुई है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका आरती के मायका पक्ष के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस कर्मियों की हुई विदाई
मीरजापुर। लहंगपुर चौकी परिसर में हेड कांस्टेबल बलराम राय, कांस्टेबल रुपेश पांडे का विदाई समारोह लहंगपुर चौकी पर आयोजित किया गया। जहां चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों एवं ग्रामीणों ने अपने सहयोगी साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए इस चौकी से उन्हें विदाई दी तथा उनके दिए गए सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यों को यहां के लोग बखूबी याद करेंगे। इस मौके पर चौकी के पुलिस एवं गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: नजर के परिवार में 4 सदस्य बेजनर, इस घर तक सरकार की भी नहीं पहुंची नजर
