उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार पलटी, थलीसैंण से आ रहे थे देहरादून
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन मंगलवार शाम पौड़ी में भरसार और चौरीखाल के बीच सड़क पर पाला होने से पलट गया।। जानकारी के मुताबिक मंत्री धनसिंह रावत सुरक्षित हैं, उन्हें हल्की चोट आई हैं। वह थलीसैंण से देहरादून आ रहे हैं। मंत्री धन सिंह रावत के साथ यूसीएफ चेयरमैन …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन मंगलवार शाम पौड़ी में भरसार और चौरीखाल के बीच सड़क पर पाला होने से पलट गया।। जानकारी के मुताबिक मंत्री धनसिंह रावत सुरक्षित हैं, उन्हें हल्की चोट आई हैं। वह थलीसैंण से देहरादून आ रहे हैं।
मंत्री धन सिंह रावत के साथ यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत और उनका स्टाफ सवार था। हादसे में मंत्री धन सिंह रावत सुरक्षित हैं। गाड़ी में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
