सीतापुर: 219 लीटर अवैध शराब के साथ 14 अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 219 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही एक शराब बनाने की भट्टी भी पकड़ी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना तम्बौर पुलिस ने 59 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। …

सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 219 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही एक शराब बनाने की भट्टी भी पकड़ी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना तम्बौर पुलिस ने 59 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। इसी तरह थाना खैराबाद से पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए है। थाना बिसवां से 20 लीटर अवैध शराब केे साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

थाना अटरिया व थाना नैमिषारण्य से 20-20 लीटर एक-एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना थानगांव से 20 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। थाना मिश्रिख व तालगांव से पुलिस ने 10-10 लीटर शराब के साथ एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली देहात व रामकोट पुलिस ने 10-10 लीटर के साथ एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही थाना कोतवाली देहात से शराब बनाने की एक भट्टी भी पकड़ी है।

तमंचा, कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सीतापुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तोंं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास सेे दो अवैध शस्त्र व दो कारतूस भी बरामद की है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान इलाके के अर्रो गांव निवासी रोहित को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुई है। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के पीतपुर गांव निवासी करन मिश्रा उर्फ यश को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से भी पुलिस ने असलहा व कारतूस बरामद की है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दरोगा दिलीप कुमार सिंह, दरोगा विकाश यादव, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश, हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल वीरेन्द्र सोनकर, जहीर अहमद शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बांग्लादेशियों को बॉर्डर पार कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज