रायबरेली: चोरी की तीन बाइक और अवैध असलहा समेत दो आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना डलमऊ पुलिस टीम की ओर से वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को पकड़ लिया गया है। इनके पास से तीन बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न …
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना डलमऊ पुलिस टीम की ओर से वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को पकड़ लिया गया है। इनके पास से तीन बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
डलमऊ पुलिस ने वाहन चेकिंग करते हुए अंशू यादव पुत्र भवानी भीख निवासी ग्राम मकनी का पुरवा मजरे उत्तर-पारा थाना भदोखर तथा दिलीप रैदास पुत्र रामकुमार रैदास निवासी ग्राम हल्की डलकी मजरे बेला-भेला थाना भदोखर को चोरी की 3 अदद मोटरसाइकिल, लूट का 1 अदद मोबाइल फोन और 2 अदद तमन्चा व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गंगापुर बैरियर फतेहपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें- रायबरेली: वायरल वीडियो को लेकर सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण, जानें पूरा मामला…
पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उन्होंने अपाचे मोटरसाइकिल को मुंशीगंज कस्बे से चोरी की थी जिसकी नम्बर प्लेट बदल दी तथा 28 नवम्बर की शाम को मोबाइल फोन रायबरेली शहर के कलश लॉन के बाहर खडे एक व्यक्ति से छीना था। इसके अतिरिक्त दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर 2 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गयी, जिनके बारे मे बताया कि 1 मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स जो कि पटेल नगर मलिकमऊ थाना मिलएरिया से चोरी की थी तथा दूसरी मोटरसाइकिल सुपर स्पलेण्डर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र से चोरी की थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उप-निरीक्षक श्री देवेन्द्र अवस्थी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: लड़की के घर बजा डीजे तो इमाम ने निकाह पढ़ाने से किया इनकार
