प्रियंका चोपड़ा ने मोनोक्रोम लॉन्ग ड्रेस में फ्लॉन्ट किया ग्लैमरस लुक, फैंस बोले- खूबसूरत लग रही हो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। View this post on Instagram A post shared by Priyanka (@priyankachopra) इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा मोनोक्रोम लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस अपने …

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा मोनोक्रोम लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस अपने लंबे बालों को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा

इस स्नेक प्रिंट बॉडीकॉन ड्रेस के साथ प्रियंका ने सेम प्रिंट का लॉन्ग कोट पहना हुआ है। ब्लैक हील्स और न्यूड मेकअप उनके लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं। फैन्स को भी प्रियंका की ये फोटोज और एक्ट्रेस का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

मोनोक्रोम लॉन्ग ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया Stunning Look, फैन्स बोले गॉर्जियस

इन फोटोज़ में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बालों को खुला छोड़ा है साथ ही उनका स्मोकी मेकअप और कानों के ईयररिंग्स उनके लुक को और बढ़ा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा शीशे के सामने खड़े होकर स्माइल करते हुए पोज कर रही हैं। प्रियंका की यही अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रही। एक फैन ने लिखा, “बेहद खूबसूरत लग रही हैं आप।” वहीं, कई फैन्स ने हार्ट और फायर इमोजी बनाई हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर में पीछे दो खरगोश भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका का लुक बेहद शानदार लग रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू और व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहन फोटोशूट कराया था, जिसमें प्रियंका ने अपनी लंबी चोटी को फ्लॉन्ट किया था।

आपको बता दे कि प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर वह काम कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘सीटाडेल’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म का एक एक्शन सीन शूट करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी। कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक जोनस का एक कॉमेडी शो भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ, जिसका नाम था ‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’।