अयोध्या: जेपी नड्डा संग भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री पहुंचे रामलला के दरबार
अयोध्या। बाबा विश्वनाथ धाम का दर्शन लाभ करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को आदिदेव शिव के प्रिय मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के दरबार में माथा टेकने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ अयोध्या पहुंचे और श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। जेपी नड्डा और मुख्यमंत्रियों …
अयोध्या। बाबा विश्वनाथ धाम का दर्शन लाभ करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को आदिदेव शिव के प्रिय मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के दरबार में माथा टेकने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ अयोध्या पहुंचे और श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।
जेपी नड्डा और मुख्यमंत्रियों ने परिवार के साथ सरयू सलिला की महाआरती उतारी और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। पूजा अर्चना के इस पुनीत कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव, गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासव राज बोम्बई, असम के मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वा शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. विशेन सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री गोवा चन्द्रकांत कावेलकर, उपमुख्यमंत्री बिहार रेनू देवी एवं तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री नागालैंड यथंगो पट्टन, उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा जिष्णु देव शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश चोनामीन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य एवं डा. दिनेश शर्मा सपत्नी मौजूद थे।
अयोध्या: पुलिस प्रशासन का तुगलकी फरमान, उदया चौराहे पर रोका ट्रैफिक
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी करके उदया पब्लिक स्कूल चौराहे से नयाघाट- फैजाबाद मार्ग पर सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी, जिससे न सिर्फ स्कूली विद्यार्थियों को ही दिक्कत हुई, बल्कि श्री राम अस्पताल इलाज कराने जा रहे मरीजों..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: पुलिस प्रशासन का तुगलकी फरमान, उदया चौराहे पर रोका ट्रैफिक
