मुरादाबाद : रेलवे की टिकट खिड़की पर लॉ के छात्र का मोबाइल चोरी, जीआरपी से की शिकायत
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों ने ट्रेन का टिकट लेते समय लॉ के छात्र का मोबाइल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित छात्र ने अज्ञात के खिलाफ जीआरपी थाने में तहरीर दी है। उत्तराखंड के काशीपुर जनपद के रहने वाला …
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों ने ट्रेन का टिकट लेते समय लॉ के छात्र का मोबाइल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित छात्र ने अज्ञात के खिलाफ जीआरपी थाने में तहरीर दी है।
उत्तराखंड के काशीपुर जनपद के रहने वाला आकाश लॉ की पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के सिलसिले में छात्र बीते मंगलवार को इलाहबाद जाने के लिए काशीपुर से बस द्वारा मुरादाबाद पहुंचा। रात लगभग 10 बजे आकाश रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट विंडो पर नौचंदी ट्रेन का जनरल टिकट खरीद रहा था। टिकट खरीदने के बाद छात्र ने अपनी जेब में हाथ डाला तो मोबाइल गायब था। यह देख छात्र हैरान रह गया।
उसने आसपास मोबाइल की काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लॉ का छात्र तुरंत ही जीआरपी थाने पहुंचा और मोबाइल चोरी की जानकारी दी। इसके बाद छात्र ने जीआरपी थाने में मोबाइल चोरी की तहरीर दी और ट्रेन में सवार होकर इलाहाबाद के लिए रवाना हो गया।
