सीतापुर: जिला न्यायाधीश ने अफसरों के साथ किया जेल का निरीक्षण
सीतापुर। सीतापुर जिले के आला अफसरों ने आज शुक्रवार को लाव-लश्कर के साथ जेल पहुंच कर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने बंदियों की परेड करा कर उनकी समस्याएं भी जानी। हालांकि निरीक्षण के दौरान जेल में कोई खामी नहीं मिली। जनपद न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह शुक्रवार की …
सीतापुर। सीतापुर जिले के आला अफसरों ने आज शुक्रवार को लाव-लश्कर के साथ जेल पहुंच कर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने बंदियों की परेड करा कर उनकी समस्याएं भी जानी। हालांकि निरीक्षण के दौरान जेल में कोई खामी नहीं मिली। जनपद न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह शुक्रवार की दोपहर भारी लाव-लश्कर के साथ जेल पहुंचे।
कारागार में अधिकारियों के पहुंचते ही जेल में हड़कंप मच गया। जेल अधिकारियों ने गेट पर पहुंच कर जिला जज सहित अन्य अफसरों का स्वागत किया। जेल पहुंच कर अधिकारियों ने बैरकों की जांच पड़ताल की। इसके अलावा भोजनालय, अस्पताल, महिला बैरक आदि का भी विधिवत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरियों की परेड करा कर उनसे सवाल जवाब भी किए।
यह भी पढ़ें:-कांग्रेस विधायक की बलात्कार संबंधी टिप्पणी पर बोलीं प्रियंका- यह समझ से परे, इसका बचाव नहीं किया जा सकता
बंदियों की समस्याएं पूछ कर उनके निराकरण का भी अधिकारियों ने आश्वासन दिया। सूत्रों का दावा है कि आज अधिकारियों ने जेल में बंद सांसद आजम खां की बैरक नहीं पहुंचे। जेलर आरएस यादव ने बताया कि अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया है। बंदियों की परेड करा कर उनकी समस्याएं भी जानी हैं। पूछने पर बताया कि अधिकारी आज सांसद आजम खां की बैरक नहीं गए थे। उनका कहना है कि निरीक्षण के दौरान जेल में समकुछ सामान्य मिला है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: काव्या के इलाज के लिए आगे आने लगे लोग, पूछ रहे मदद का जरिया, मासूम की हालत में अब पहले से सुधार
