रामपुर : सौलत पब्लिक लाइब्रेरी का चुनाव 19 दिसंबर को, अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के चुनाव की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। रविवार की सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शाहबाद गेट स्थित ईस्ट वेस्ट पब्लिक स्कूल में मतदान होगा। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने जीत निश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। घर-घर जाकर अपना सिंबल नंबर …

रामपुर, अमृत विचार। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के चुनाव की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। रविवार की सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शाहबाद गेट स्थित ईस्ट वेस्ट पब्लिक स्कूल में मतदान होगा। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने जीत निश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। घर-घर जाकर अपना सिंबल नंबर और नाम मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं।

24 अक्तूबर 2021 को सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के लिए मतदान हुआ था। लेकिन, अध्यक्ष पद का चुनाव जीते शौकत अली खां के निधन के बाद एक बार फिर सीट खाली हो गई है। अब 19 दिसंबर यानि रविवार को मतदान होना है और सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लाइब्रेरी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 19 दिसंबर को ईस्ट-वेस्ट पब्लिक स्कूल में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए सातों प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी का चुनाव एक बार फिर प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। मतदान सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

चुनाव मैदान में यह हैं प्रत्याशी
जीशान मोहम्मद खां मुराद, सुहाना खान, सैयद मजहर उल हक, सैयद कैसर अली, डा. महमूद अली खां, नासिर खां अलीग और नाजिम अली खां ठेकेदार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

यह है सौलत पब्लिक लाइब्रेरी का इतिहास
लाइब्रेरी में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण मौलाना आजाद के अल-हिलाल और मौलाना मोहम्मद अली जौहर के समाचारों की प्रतियों के साथ समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं समृद्ध संग्रह है। लाइब्रेरी में 25,000 उर्दू मुद्रित पुस्तकें तथा सैकड़ों पांडुलिपियां हैं। अठारहवीं शताब्दी के अफगान कालक्रम, मनोगत विज्ञान, रामपुरी से जुड़ी व्यक्तिगत जन्त्रियां, बड़ी संख्या में फारसी कविताएं, और समृद्ध पैमाने पर प्रकाशित कुरआन भी है। लाइब्रेरी में राजा राम मोहन राय के फारसी अखबार जाम-ए-जहांनुमा, मोहम्मद अली जौहर की उर्दू-भाषा हमदर्द और अंग्रेजी-भाषा के साथ-साथ सर सैय्यद अहमद खान की तहजीब अल-अखलाक का भी पूरा हिस्सा है। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी सौलत अली खां ने शुरू की इसके बाद वह सपरिवार पाकिस्तान चले गए।

चुनाव अधिकारी खलील अहमद ने बताया कि सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष पद का चुनाव शौकत अली खां के निधन के बाद कराया जा रहा है। 24 अक्तूबर 2021 को शौकत अली खां चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद सीट खाली हो गई है। इसके लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं और 19 दिसंबर को शाहबाद गेट स्थित ईस्ट वेस्ट पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।

संबंधित समाचार