रामपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर 6.25 लाख की ठगी
रामपुर, अमृत विचार। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 6.25 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सैनीनगर निवासी श्रीराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि पास में ही रहने वाले दीपक बंसल …
रामपुर, अमृत विचार। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 6.25 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सैनीनगर निवासी श्रीराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि पास में ही रहने वाले दीपक बंसल से मिला था। दीपक बंसल ने सरकारी नौकरी लगवाने का प्रस्ताव दिया था। जिसके लिए उसने 6.25 लाख रुपये का खर्च बताया था। जिसके बाद श्रीराम ने 16 जनवरी 2020 को तय हुई रकम दे दी थी।
आरोप है काफी समय निकल जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांग लिए। जिस पर दीपक बंसल ने देने से इंकार कर दिया। बाद में उसने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 27 नबंवर 2021 को शिकायत दर्ज कराई।
जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने सैनीनगर निवासी सौरभ, दीपक बंसल, प्रेम बंसल और पुरानी आवास विकास कालोनी निवासी सौरभ आहूजा और महक सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
