देश के विकास का इंजन उप्र है, इसलिये यहां डबल इंजन की सरकार जरूरी है: शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश को देश के विकास का इंजन बताते हुये कहा है कि इस महत्वपूर्ण राज्य के विकास के लिए मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार ही जरूरी है। चौहान ने रविवार को बलिया में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को रवाना करते हुये कहा कि उत्तर …

बलिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश को देश के विकास का इंजन बताते हुये कहा है कि इस महत्वपूर्ण राज्य के विकास के लिए मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार ही जरूरी है। चौहान ने रविवार को बलिया में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को रवाना करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश, देश में सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बना है। आज उत्तर प्रदेश में विकास की बहती धारा मोदी और योगी की जोड़ी का ही परिणाम है।

चौहान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोदी और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने बलिया कहा कि देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले बलिदानियों व क्रांतिकारियों को आजादी मिलने के बाद कांग्रेस ने कभी याद नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी उन वीर आत्माओं की स्मृतियों को संजों रहे हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी को ईश्वरीय वरदान बताते हुए कहा कि वे भारत भूमि को पाप व अधर्म से मुक्त कराने के लिए ही भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। चौहान ने कांग्रेस व सपा के वंशवाद को रेखांकित करते हुए कहा कि वंशवाद को निर्मूल करने के लिए ही भाजपा सत्ता में आई है।

पढ़ें: मिशन 2022: अयोध्या से होकर गुजरेंगी जनविश्वास यात्राएं

उन्होंने अखिलेश यादव को ‘बबुआ’ बताते हुये कहा, ‘बबुआ की साइकिल पंचर हो गई है और उनका पंचर बनाने वाले जेलों में बंद हैं। चौहान ने विपक्षी दलों को भ्रष्टाचार का जनक बताते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की फसल उगाने वाले एक बार फिर जनता को ठगने के लिये निकले हैं। लेकिन इस बार जनता उनकी ठगी की शिकार नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदुत्व को सांप्रदायिक बताते थे अब वही हिन्दू होने का स्वांग रच रहे हैं।

मंदिरों व मठों में जा रहे हैं। त्रिपुंड लगा रहे हैं। प्रियंका गांधी गंगा स्नान कर रही हैं। साथ ही कहा कि जनसभा को संबोधित करने के बाद चौहान जन विश्वास यात्रा रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए 1857 की क्रांति के अमर सेनानी मंगल पाण्डेय की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर अमर बलिदानी को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी, दारा सिंह चौहान और आनंद स्वरूप शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार