संभल : जमीनी विवाद में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहजोई/संभल/अमृत विचार। शुक्रवार को भूमि विवाद में घायल किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार सुबह परिजन किसान का शव लेकर रजपुरा थाने पहुंचे और आरोपियों खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा निवासी …

बहजोई/संभल/अमृत विचार। शुक्रवार को भूमि विवाद में घायल किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार सुबह परिजन किसान का शव लेकर रजपुरा थाने पहुंचे और आरोपियों खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा निवासी गजराम पुत्र बलजीत कुशवाह और संजय पुत्र नौबत सिंह में गंगा किनारे की भूमि को लेकर बहुत दिनों से विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार संजय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि संजय पक्ष के लोग खड़ी फसल को जोतकर कब्जा करने पहुंच गए। यहां विरोध करने के लिए गजराम पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें गजराम सिंह और उनके पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलीगढ़ में गजराम का उपचार चल रहा था। शनिवार रात गजराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर थाना रजपुरा पहुंचे। कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। किसान की पत्नी कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में किसान घायल हो गया था। शनिवार की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज