अमरोहा : शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, चार मवेशियों की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला में शार्ट सर्किट से किसान के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में बंधे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दे …

 अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला में शार्ट सर्किट से किसान के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में बंधे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है।

घटना डिडौली कोतावली क्षेत्र के गांव मूंढाइम्मा की है। यहां किसान तैयब पुत्र भोलू का परिवार रहता है। सोमवार की सुबह तड़के चार बजे घर में स्थित पशुशाला में लगे बिजली बोर्ड में अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देख परिजनों की आंख खुल गईं।

उन्होंने शोर मचाया, परन्तु तब तक आग ने पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया था। आग से पशुशाला में बंधे चार मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आग दूसरे कमरे में भी फैल गई। जबकि एक लाख रुपये का ड्रम में रखा मैंथा तेल भी जल गया। इसके अलावा करीब कई लाख रुपये का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। गृह स्वामी के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं आग से हुए नुकसान से सदमे में हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग को लेकर डिडौली कोतवाली में तहरीर दी है।

 

 

 

संबंधित समाचार