घर की इस दिशा में लगाएं नारियल या अशोक का वृक्ष, घर पर बनी रहेगी सुख-शांति

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सभी को पता है कि घर में पेड़-पौधे से सिर्फ ऑक्सीजन मिलती है। शुद्ध हवा से हम स्वस्थ्य बने रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सही दिशा में पौधे लगे हो तो घर का वास्तुदोष भी समाप्त हो सकता है। वास्तुदोष से हमारे जीवन में अप्रिय घटनाओं का घटना जारी रहता है। …

सभी को पता है कि घर में पेड़-पौधे से सिर्फ ऑक्सीजन मिलती है। शुद्ध हवा से हम स्वस्थ्य बने रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सही दिशा में पौधे लगे हो तो घर का वास्तुदोष भी समाप्त हो सकता है। वास्तुदोष से हमारे जीवन में अप्रिय घटनाओं का घटना जारी रहता है। सही दिशा में पौधे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है।

पूर्व दिशा
घर की पूर्व दिशा और उत्तर पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे- तुलसी, गुलाब, गेंदा, लिली, पुदीना, आदि लगाने चाहिए( ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। घर की पूर्व दिशा में लगा बरगद का पेड़ भी मनोकामनाएं पूरी करता है, लेकिन भूल से भी पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए वरना घर में निर्धनता आती है।

पश्चिम दिशा
पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष, नारियल का पेड़ या अशोक का वृक्ष लगाना शुभ फलदायी होता है, लेकिन पश्चिम दिशा में भूल से भी कांटेदार पौधे या वृक्ष नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से शत्रु का भय बना रहता है।

उत्तर दिशा
उत्तर दिशा (North) को ईशान के नाम से भी जाना जाता है और इस दिशा में केले का पेड़, तुलसी का पौधा आदि लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे भी लगा सकते हैं, लेकिन उत्तर की दिशा में कभी भी फल देने वाले पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से संतान को कष्ट होता है और बुद्धि को भी नुकसान पहुंचता है।

दक्षिण दिशा
जीवन के सभी संकटों से मुक्ति पाकर स्वस्थ और निरोग जीवना जीना चाहते हैं तो घर की दक्षिण (South) दिशा में नीम का पेड़ अवश्य लगाएं। घर की छाया से थोड़ी दूर नीम का वृक्ष लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन दक्षिण दिशा में कांटे वाले पौधे बिलकुल न लगाएं, साथ ही इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है। दक्षिण पूर्व दिशा- इस दिशा को आग्नेय कोण भी कहा जाता है( इस दिशा में अनार का पौधा लगाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़े-

यहां आज भी राम नाम की माला जप रहे बजरंग बली, लेते हैं सांस, खाते हैं प्रसाद

संबंधित समाचार