प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर ​के बच्चे भी किसी से कम नहीं है। राजधानी के मोहनलालगंज स्थिति धनुवासाड़ प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोतसव में इनकी प्रतिभा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोशिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि के …

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर ​के बच्चे भी किसी से कम नहीं है। राजधानी के मोहनलालगंज स्थिति धनुवासाड़ प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोतसव में इनकी प्रतिभा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोशिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय और जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बाल खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान बच्चों को पुरस्कार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र योगेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम में सर्वश्रेष्ठ रोशनी यादव ने द्वितीय स्थान जिसके उप जिला अधिकारी मोहनलालगंज के द्वारा 1100 रूपए की नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी गयी। इसके अलावा बालक वर्ग खो-खो , योगा और अंताक्षरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया किया था। जनपद स्तर तक की खेलकूद प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र योगेश को विद्यालय के शिक्षक दिनेश सिंह के द्वारा ट्रैक सूट एवं सूज प्रदान किया गया।

पढ़ें- महिंद्रा समूह ने वाहन स्क्रैपिंग इकाइयां स्थापित करने को महाराष्ट्र सरकार से किया समझौता

सरकारी विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार आनंद विद्यालय तीन वर्षों से लगातार जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब से विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित हो रहा है नवीन अध्यापकों के द्वारा शिक्षण व्यवस्था में भी काफी सुधार किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप 2020 में विकास खंड स्तर पर हुई परीक्षा में विद्यालय से छह छात्र सम्मलित हुए और सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

संबंधित समाचार