अयोध्या: क्रय केंद्र पहुंचे विधायक के सामने किसानों ने निकाली भड़ास, चौकीदार ने दिया ये जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। राजकीय धान क्रय केंद्र राजेपुर पहुंचे भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सामने किसानों ने खूब-खरी खोटी सुनाई। भड़के किसानों ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर हमेशा ताला लटका रहता है। यहां सिर्फ और सिर्फ बिचौलियों का ही धान तौला जा रहा है। इस दौरान विधायक ने जब केंद्र के चौकीदार से ताला …

पूराबाजार/अयोध्या। राजकीय धान क्रय केंद्र राजेपुर पहुंचे भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सामने किसानों ने खूब-खरी खोटी सुनाई। भड़के किसानों ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर हमेशा ताला लटका रहता है। यहां सिर्फ और सिर्फ बिचौलियों का ही धान तौला जा रहा है। इस दौरान विधायक ने जब केंद्र के चौकीदार से ताला खोलने को कहा तो वह भी टाइट हो गया और कहा कि साहब आएंगे तभी ताला खुलेगा। इसके बाद विधायक ने केंद्र प्रभारी एमआई की शिकायत जिलाधिकारी व एफसीआई को कर दी।

मामला सोमवार का है। किसानों की शिकायत के बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सुबह दस बजे पूराबाजार स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पहुंच गए। वहां ताला लटका देख विधायक भड़क उठे। इस दौरान किसानों ने अपनी पूरी भड़ास निकाली दी। कादीपुर निवासी तुलाराम उपाध्याय ने बताया कि नंबर मिलने के बाद यहां तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन एमआई ताला बंद करके गायब रहते हैं। तौल केंद्र पर मौजूद चौकीदार राम अवध यादव ने कहा कि साहब आएंगे तभी ऑफिस का ताला खुलेगा।

वेद प्रकाश गुप्ता ने तौल रजिस्टर मांगा तो चौकीदार ने कहा कि रजिस्टर साहब अपने पास रखे हैं, जब आएंगे तभी मिलेगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने एफसीआई के अधिकारियों से एमआई के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी नितीश कुमार को भी फोन पर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र आपके धान की तौल होगी और एक सप्ताह के अंदर धान का पैसा आपके खाते में चला जाएगा।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शातिर को पुलिस ने दबोचा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव