दिल्ली में है दम, कोरोना से हार नहीं मानेंगे हम…सोमवार को संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए, कोई मौत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए। मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की …

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए। मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,42,288 हो गई है। 14.16 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 25,101 है। बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में दिनभर में 46,913 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

संबंधित समाचार