लखनऊ: चरम पर शीतलहर, अस्पतालों में ठंड से ठिठुरने को मजबूर मरीज-तीमारदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हाड़ गलाने वाली ठंड शुरु होने के बाद भी कई अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों के लिए अलाव और कंबल देने की व्यवस्थाएं सुलभ नहीं कराई जा सकी हैं। प्रदेश सरकार ने गरीबों को ठंड से बचाव को लेकर उचित इंताजाम के निर्देश दिए हैं तो उधर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर …

लखनऊ। हाड़ गलाने वाली ठंड शुरु होने के बाद भी कई अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों के लिए अलाव और कंबल देने की व्यवस्थाएं सुलभ नहीं कराई जा सकी हैं। प्रदेश सरकार ने गरीबों को ठंड से बचाव को लेकर उचित इंताजाम के निर्देश दिए हैं तो उधर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन कोई भी आदेश सिविल अस्पताल के अफसरों के लिए मायने नहीं रखते।

बता दें कि केजीएमयू, लोहिया और सिविल अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों के ठंड से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे उन्हें खुले आसामनों के नीचे ही दिन-रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा। केजीएमयू में कैंसर का इलाज करा रही 50 वर्षीय गुड्डी का कहना है कि वह उरई से आईं हैं उनके पास न तो रहने के लिए कोई जगह है न ही ठंड से बचने के लिए कंबल। बलिया से आई 45 वर्षीय नाजमा न्यूरोलॉजी में इलाज कराने आई हैं। उनका कहना है कल का नंबर मिला है और डॉक्टर एडमिट करने को कहेंगे तो रुकना भी पड़ेगा। लेकिन उनको गरम कंबल व दूसरे कपड़े यहां नहीं दिए गए हैं।

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दौड़ाते रहे डॉक्टर

सिविल अस्पताल में नियमों-कानूनों की अनदेखी तो हो ही रही है मरीजों को परेशान करने से भी डॉक्टर्स बाज नहीं आते। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला उर्मिल मेहरा को सिर में चोट लगने पर ड्रेसिंग के लिए लाया गया। पहले तो डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भेजा उसके बाद ड्रेसिंग रुम भेज दिया। लेकिन उपचार नहीं मिल पाया। इतने से भी मन नहीं भरा तो बाहर इंतजार करने के लिए बैठा दिया। डॉक्टरों का कहना था पहले हम जरूरी केस देखेंगे और बाद में दूसरे किसी मरीज का उपचार कर पाएंगे। मरीज के मुताबिक 3 घंटे उसको दौड़ाते रहे फिर पट्टी इलाज किया गया। बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में चोट लग गई थी।

लोकबंधु अस्पताल में जले अलाव

सर्दी को देखते हुए लोकबंधु अस्पताल ने सतर्कता दिखाते हुए शुक्रवार से अलाव जलाने का इतंजाम कर दिया। जिससे मरीजों व उनके तीमारदारों को ठंड से राहत मिली है। वहीं अब लोकबंधु में कोविडशील्ड व कोवैक्सीन की दोनों डोज लग रही हैं सोमवार को करीब 400 लोगों ने वहां वैक्सीन लगवाई है। बता दें कि इससे पहले लोकबंधु में केवल कोवैक्सीन ही लगाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें:-खुशखबरी: महिला स्वास्थ्य कर्मी के 17 हजार पदों पर जल्द हो सकती है भर्ती

संबंधित समाचार