मुरादाबाद : लाइट और गिफ्ट से जगमगाएगा 12 फीट का ट्री, प्रभु यीशु के स्वागत में जुटे लोग
मुरादाबाद, अमृत विचार। अगर, चर्चों में क्रिसमस ट्री न सजे हों तो पर्व अधूरा सा लगता है। इन क्रिसमस ट्री की साज-सजावट लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। चाहे वो बुजुर्ग हो या फिर नन्हे बच्चे। यही वजह है कि हर किसी में क्रिसमस ट्री को अच्छे से अच्छा सजाने की होड़ लगी रहती …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अगर, चर्चों में क्रिसमस ट्री न सजे हों तो पर्व अधूरा सा लगता है। इन क्रिसमस ट्री की साज-सजावट लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। चाहे वो बुजुर्ग हो या फिर नन्हे बच्चे। यही वजह है कि हर किसी में क्रिसमस ट्री को अच्छे से अच्छा सजाने की होड़ लगी रहती है।
इस बार फिलीपीन मैथोडिस्ट चर्च में शहर का सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री सजेगा। इसकी ऊंचाई करीब 12 फीट होगी। पिछले वर्ष 10 फीट ऊंचाई थी। जबकि टाउन हॉल स्थित ओल्ड चर्च में आठ से 10 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री सजेगा। यहां पिछले साल आठ फीट का क्रिसमस ट्री था। सेंट एंथोनी चर्च में पिछले वर्ष छह से सात फीट का ही ट्री सजा था। इस वर्ष आठ फीट का ट्री लगेगा।
मसीही सामाज के लोग अपने-अपने घर के आंगन की रौनक बढ़ाने के लिए क्रिसमस ट्री सजाते हैं। इस पर लगे गिफ्ट और लाइट इस ट्री की शोभा बढ़ा देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार क्रिसमस पर तरह-तरह के खेल आयोजित किए जाते हैं। इनके विजेताओं को क्रिसमस ट्री से उतार कर गिफ्ट दिए जाते हैं।
साज-सजावट में जुटे लोग : घरों से लेकर चर्चा तक क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सोमवार को क्रिसमस के चार दिन पूर्व सिविल लाइन स्थित सेंट एंथोनी चर्च में लोग दिन भर साफ-सफाई के साथ साज-सजावट करते रहे। ऐसे में चर्च में लोग फूलो की सजावट के साथ चरनी व क्रिसमस ट्री को सजाते दिखे।
