मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अब वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।
पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही युवक से उसके प्रेम संबंध थे। आरोप है कि मझोला क्षेत्र में किराये के मकान में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 30 सितंबर को आरोपी ने अपने सहयोगियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया और कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से साफ मना कर दिया।
आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ शिकायत की तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। एसएसपी बबलू कुमार ने कुंदरकी पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
