जौनपुर में तीन दिन रहेगी जन विश्वास यात्रा: मनीष शुक्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिले में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा है कि जन विश्वास यात्रा के माध्यम से भाजपा सभी 403 विधानसभाओं में जाकर विभिन्न वर्गों जैसे- महिला, दिव्यांगजन, किसानभाई, नौजवान, आशा-आंगनबाड़ी बहने, शिक्षक आदि समूहों के करीब 4 करोड़ से अधिक लोगों से सीधा जुड़कर उनका विश्वास और आशीर्वाद लेगी। भाजपा के प्रदेश …

जौनपुर। जिले में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा है कि जन विश्वास यात्रा के माध्यम से भाजपा सभी 403 विधानसभाओं में जाकर विभिन्न वर्गों जैसे- महिला, दिव्यांगजन, किसानभाई, नौजवान, आशा-आंगनबाड़ी बहने, शिक्षक आदि समूहों के करीब 4 करोड़ से अधिक लोगों से सीधा जुड़कर उनका विश्वास और आशीर्वाद लेगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला मंगलवार को जौनपुर में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि काशी क्षेत्र की जनविश्वास यात्रा का शुभारम्भ 19 दिसम्बर को गाजीपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने किया था। यह यात्रा क्षेत्र के सभी 71 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। जौनपुर में ये यात्रा 30, 31 दिसम्बर व 1 जनवरी को रहेगी।

वहीं, जफराबाद और केराकत विधानसभा में 30 जनवरी को, जौनपुर नगर, मल्हनी और मछलीशहर में 31 दिसम्बर को यात्रा पहुंचेगी। इसके अलावा मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर और शाहगंज विधानसभाओं में 1 जनवरी को यात्रा रहेगी।

पढ़ें: हरदोई: आईजी के भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज, चुनाव से पूर्व करेंगी समीक्षा

पूरी यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर स्वागत और सभा का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया और जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह उपस्थित रहे।

हरदोई: आईजी के भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज, चुनाव से पूर्व करेंगी समीक्षा

आईजी लक्ष्मी सिंह बुधवार को जिले में आकर समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में आने वाले चुनाव के दृष्टिगत की जाने वाली पुलिस की व्यवस्थाओं और चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों की पहचान करने सहित अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगी। आईजी के संभावित निरीक्षण को लेकर मंगलवार को तैयारियां जोरों से चलती रही। पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस सहित पुलिस के तमाम कार्यालयों का रंग रोगन होने के साथ-साथ अभिलेखों को भी दुरुस्त किया गया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार