हरदोई: आईजी के आने की खबर से कील-कांटा दुरुस्त करने में जुटा महकमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आईजी लक्ष्मी सिंह बुधवार को जनपद के दौरे पर आ सकतीं हैं। पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी परखेंगी। आईजी की आमद को लेकर महकमा सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है। आईजी लक्ष्मी सिंह के संभावित दौरे …

हरदोई। आईजी लक्ष्मी सिंह बुधवार को जनपद के दौरे पर आ सकतीं हैं। पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी परखेंगी। आईजी की आमद को लेकर महकमा सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है।

आईजी लक्ष्मी सिंह के संभावित दौरे को लेकर पुलिस कर्मियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वह सबसे पहले पुलिस कार्यालय में पहुंचेंगी। इसके बाद पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक करने के साथ ही वह आने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों की भी जानकारी लेंगी। पुलिस से रूट चार्ट के अलावा बूथों के सत्यापन की जानकारी मांगी जा सकती है।

इसके अलावा पिछले चुनाव में जितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी? उनका ब्यौरा मांगा जा सकता है। उनकी मौजूदा समय क्या गतिविधि है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा सकती है।

पढ़ें: अयोध्या: अपर पुलिस महानिदेशक ने राम जन्मभूमि का निरीक्षण कर सुरक्षा के दिए निर्देश

आईजी की आमद को लेकर महकमे के जिम्मेदार तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटे रहे। एसपी अजय कुमार भी मातहतों से पल-पल का अपडेट लेते रहे।

हरदोई: कब्रगाह बना मकान….सीढ़ियों के मलबे में दबकर महिला की मौत..

नए मकान को देखने पहुंची महिला के ऊपर वहां बनी सीमेंट की सीढ़ियां अचानक भर-भरा कर ढह गई। जिसके मलबे में दब कर उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है। बताया जाता है कि सुरसा थाने के बिराहिमपुर निवासी रामसहाय की तकरीबन नौ साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार बेटे है। तीन बेटों की शादी हो चुकी है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार