काशी में 23 दिसंबर को अमूल प्लांट का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अमूल संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। पिंडरा ब्लॉक के करखियांव में बनने वाले अमूल प्लांट की दुग्ध उत्पादन क्षमता करीब पांच लाख लीटर होगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख लोगो को रोजगार मिलने की संभावना है। संयंत्र डेढ़ से दो …
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अमूल संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। पिंडरा ब्लॉक के करखियांव में बनने वाले अमूल प्लांट की दुग्ध उत्पादन क्षमता करीब पांच लाख लीटर होगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख लोगो को रोजगार मिलने की संभावना है। संयंत्र डेढ़ से दो साल में तैयार होने के आसार हैं।
बनास काशी संकुल परियोजना 475 करोड़ के लागत से बनेगा। इसके साथ ही बनास काशी संकुल परियोजना के मैनेजिंग डायरेक्टर संग्राम चौधरी ने मंगलवार को बताया कि इस प्लांट से पूर्वांचल के करीब दस जिलों के लोग लाभांवित होंगे। 30 एकड़ में बन रहे इस प्लांट में करीब पांच लाख लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन होगा। फैक्टरी में करीब 750 लोगों को प्लांट में प्रत्यक्ष रूप मर रोजगार मिलेगा और करीब 2, 350 लोग फील्ड में अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ेंगे।
पूर्वांचल के किसानों, गोपालकों समेत अन्य करीब एक लाख लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप रोजगार पाएंगे। उन्होंने बताया कि 120 किलोमीटर के दायरे में चिलिंग सेंटर खुलेगा। कंपनी हर गांव में दूध कलेक्शन सेंटर खोलेगी। इसके लिए हर गांव में दुग्ध क्रय समिति बनाई जाएगी, जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेस के तहत दूध खरीदेंगी। निर्धारित समय पर कंपनी की गाड़ी से दूध का कलेक्शन किया जाएगा। इस प्लांट के खुलने से प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी।
पढ़ें: सीतापुर: कोहरे में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इस प्लांट में दूध के अलावा आइसक्रीम, पनीर, खोवा, घी, मक्खन का भी उत्पादन किया जाएगा। प्रधानमंत्री करखियांव में जनसभा करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के 1.74 लाख दुग्ध उत्पादकों को 35 .19 करोड़ का बोनस भी ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। कंपनी आगे भी अपने लाभ में से किसानों व गोपालकों को बोनस देती रहेगी।
