स्मार्ट सिटी की सभी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें मंडलायुक्त : मुख्य सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना से संबंधित सभी मंडलायुक्त और नगर आयुक्त इसी सप्ताह सभी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें और देखें कि मौके पर कितनी मशीनरी एवं मैनपावर काम कर रही है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता मंगलवार को आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में स्मार्ट सिटी …

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना से संबंधित सभी मंडलायुक्त और नगर आयुक्त इसी सप्ताह सभी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें और देखें कि मौके पर कितनी मशीनरी एवं मैनपावर काम कर रही है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता मंगलवार को आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना और नमामि गंगे योजना की वर्तमान प्रगति को लेकर समीक्षा हुई।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिन शहरों की डीपीआर बनना शेष है, उन्हें 31 दिसम्बर तक अवश्य तैयार करा लिया जाये जबकि पांच जनवरी तक स्मार्ट सिटी योजना के अवशेष टेंडर अनुमोदित कराकर वर्क आर्डर अवश्य जारी कर दिये जायें। उन्होंने लखनऊ व बरेली के मंडलायुक्त और नगर आयुक्त को निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने तथा दैनिक रूप से प्रगति रिव्यू करने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने पांच जनवरी तक पूरी हो जाने वाली परियोजनाओं की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से संबंधित प्रोजेक्ट अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना मे 16 दिसम्बर तक 9309 करोड़ रुपये की लागत की 504 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 8858 करोड़ रुपये की 479 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित, 7754 करोड़ रुपये की 386 परियोजनाओं की निविदा स्वीकृत, 7118 करोड़ रुपये की 386 परियोजनाओं के लिए कार्यादेश निर्गत किये जा चुके हैं, जिनमें से 2093 करोड़ रुपये लागत की 161 परियोजनाएं पूर्ण और 5024 करोड़ रुपये लागत की 225 परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

स्मार्ट सिटी के लिए डीपीआर तैयार

बैठक में मुख्य सचिव को जानकारी दी गई कि स्मार्ट सिटी कानपुर में नौ, अलीगढ़ छह, झांसी दो व मुरादाबाद में एक डीपीआर तैयार की जानी है। आउट-ले के सापेक्ष सहारनपुर में 29, कानपुर 19, प्रयागराज 10, अलीगढ़ व लखनऊ छह-छह, बरेली चार, मुरादाबाद, झांसी व वाराणसी में दो-दो निविदा में स्वीकृत किया जाना शेष है।

लखनऊ स्मार्ट सिटी की 52 परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृत

लखनऊ स्मार्ट सिटी की 930.10 करोड़ रुपये लागत की सभी 52 परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृत, 46 के टेंडर अनुमोदित और सभी के लिए वर्क आर्डर जारी किये जा चुके हैं। कानपुर स्मार्ट सिटी की 51 परियोजनाएं स्वीकृत, 42 की डीपीआर और 32 के टेंडर अनुमोदित व सभी के वर्क आर्डर जारी किये जा चुके हैं। आगरा स्मार्ट सिटी की सभी 19 परियोजनाएं स्वीकृत, सभी की डीपीआर व अनुमोदित और सभी के वर्क आर्डर जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने टेके घुटने!, ग्रामीणों का आंदोलन जारी

संबंधित समाचार