विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को भेजे गए पत्र में मांग की गई है कि प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराये जाए। सपा ने अपने पत्र में प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को भेजे गए पत्र में मांग की गई है कि प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराये जाए। सपा ने अपने पत्र में प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को प्रयागराज में संपन्न हुई जनसभा में जबरन भीड़ जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हजारों बसों से लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाया गया।
इसके पहले भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में ब्लाक स्तर पर परिवहन निगम की बसों को लगा दिया गया और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री की सभा में जबरन भीड़ एकत्रित करने के लिए प्रदेश भाजपा सरकार ने सरकारी खजाने से गरीब जनता के करोड़ों रुपयों का दुरूपयोग किया है। प्रधानमंत्री प्रदेश की वाराणसी सीट से भाजपा सांसद हैं और आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 निकट है, प्रधानमंत्री भाजपा के चुनाव की तैयारी के लिए लगातार प्रदेश में कार्यक्रम कर रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र और धन का दुरूपयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: ठंड के मौसम में भी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा रहा जल संस्थान, ईई के सामने फूटा गुस्सा
प्रदेश में भाजपा सरकार चुनाव प्रभावित करने के लिए षडयंत्र रच रही है। उसके मंत्री-विधायक, नेता, कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग की धज्जियां उड़ा रहे है। आशा है स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग तत्काल अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा।
यह भी पढ़ें:-कर्नाटक: ओमीक्रोन की वजह से नहीं हो सकेंगी न्यू ईयर की पार्टियां, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक रोक
