बरेली: संविदाकर्मी की मौत के तीन साल बाद जेई, एसडीओ व ठेकेदार पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन साल पहले जेई व एसडीओ की लापरवाही की वजह से एक संविदा कर्मी की जान चली गई। कर्मचारी की पत्नी ने बारादरी थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसपर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने शहदाना पावर हाउस के जेई, …

बरेली, अमृत विचार। तीन साल पहले जेई व एसडीओ की लापरवाही की वजह से एक संविदा कर्मी की जान चली गई। कर्मचारी की पत्नी ने बारादरी थाने में कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसपर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने शहदाना पावर हाउस के जेई, एसडीओ व ठेकेदार ललित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर की फात्मा ने बताया कि उनके पति मुन्ना उर्फ अब्दुल कदीर बिजली विभाग में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती क्षेत्र के शहदाना पावर हाउस पर थी। बताया कि 28 अगस्त 2019 की सुबह करीब 9 बजे शहदाना पावर हाउस के बिजली ठेकेदार ललित कुमार उसके घर पहुंचे और जेई व एसडीओ का हवाला देकर मुन्ना को बुलाकर ले गए। फात्मा के मुताबिक बुलाने की वजह पूछने पर ललित कुमार ने मॉडल टाउन चौकी स्थित कोयला डिपो के पास 11 हजार की लाइन पर फाल्ट होने की बात कही थी। बताया कि करीब 11 बजे उनके पास फोन पहुंचा और उन्हें मुन्ना के करंट लगने की सूचना मिली।

फात्मा जब मौके पर पहुंचीं तो सड़क पर मुन्ना गंभीर हालत में पड़े थे। फात्मा ने जेई और एसडीओ से पति को अस्पताल ले जाने की बात कही। आरोप है कि आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए मुन्ना को वहीं छोड़ दिया। इसी दौरान मुन्ना ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद फात्मा ने शहदाना पावर हाउस के जेई, एसडीओ व ठेकेदार पर बिना शट डाउन लिए 11 हजार की लाइन पर मुन्ना से काम कराने और साजिशन हत्या करने का आरोप लगा बारादरी थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद उन्होंने 4 जनवरी 2021 को एसएसपी से मामले की शिकायत की, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। फात्मा ने कोर्ट की शरण ली। आरोपियों के खिलाफ वाद दायर किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका