लक्ष्मणपुरी करें राजधानी का नाम : हिंदू आर्मी
लखनऊ। हिंदू आर्मी के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने प्रदेश की योगी सरकार से राजधानी लखनऊ का नाम लखनपुरी रखने की मांग की है। उन्होंने कहाकि जिस तरह मुगल सराय, इलाहाबाद का नाम परिवर्तित कर पुराने नामों पर रखा गया है, उसकी तरह लखनऊ का नाम भी भगवान राम के अनुज लक्ष्मण के नाम पर रखा …
लखनऊ। हिंदू आर्मी के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने प्रदेश की योगी सरकार से राजधानी लखनऊ का नाम लखनपुरी रखने की मांग की है। उन्होंने कहाकि जिस तरह मुगल सराय, इलाहाबाद का नाम परिवर्तित कर पुराने नामों पर रखा गया है, उसकी तरह लखनऊ का नाम भी भगवान राम के अनुज लक्ष्मण के नाम पर रखा जाए। इस मौके पर लव जिहाद व हिंदुओं को जातियों के नाम पर बांटने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की भी प्रदेश सरकार से मांग की है।
वीरवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहाकि जनसंख्या नियंत्रण, धर्माेलरण और लव जिहाद, बालीवुड जिहाद, जमीन जिहाद तथा शिक्षा जिहाद पर भी कानून बनाने की मांग की है। मालेगांव बम ब्लास्ट कांड में दस वर्षों तक जेल में रहने वाले सुधाकर चतुर्वेदी ने तब्लीगी जमात व पीएफआई जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार को कानून बनाकर पूरे देश में गो हत्या पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इस मौके पर हिंदू आर्मी के तमाम नेता मौजूद रहे।
लखनऊ: 14वां यूपी महोत्सव कल से होगा शुरू, सुरों से सजेगी शाम
लखनऊ। भारत महोत्सव की सफलता के बाद प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार से 14वां यूपी महोत्सव का आगाज होगा। इसबार की थीम आत्म निर्भर भारत के 21वी सदी का विकसित उप्र होगी। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक शाम चार बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। अलीगंज के सेक्टर ओ स्थित पोस्टल ग्राउंड में होने वाला यह महोत्सव 11 जनवरी तक जारी रहेगा। कोविड प्रोटोकॉल के साथ दर्शकों को इंट्री मिलेगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 14वां यूपी महोत्सव कल से होगा शुरू, सुरों से सजेगी शाम
