लखनऊ: पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी सहित विभिन्न दलों के नेता भाजपा में शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी और बसपा के पूर्व विधायक कृष्ण पाल सिंह राजपूत सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी और बसपा के पूर्व विधायक कृष्ण पाल सिंह राजपूत सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने त्रिपाठी और राजपूत के अलावा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी गुरुबचन लाल को भी भाजपा में शामिल करवाया।
त्रिपाठी कांग्रेस के प्रयागराज से पूर्व विधायक हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में गृह एवं पर्यावरण और वन मंत्री रहे हैं। वहीं राजपूत, झांसी जिले की बबीना सीट से 2012 से 2017 तक बसपा के विधायक रहे।
पढ़ें: रायबरेली: नाली निर्माण में मानक की उड़ी धज्जी, पीली ईंट का हो रहा उपयोग
इनके अलावा बिजनौर से रालोद के वरिष्ठ नेता मुनिदेव शर्मा, बुलंदशहर के बसपा नेता वीर सिंह प्रजापति, लखनऊ के सपा नेता बलबीर सिंह चौहान और सीतापुर से पूर्व सांसद गनेशी लाल चौधरी की पुत्रवधू सावित्री देवी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बाजपेयी ने भाजपा में शामिल हुये सभी नेताओं का स्वागत करते हुये कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।
लखनऊ: केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने मनाया 45वां स्थापना दिवस
केजीएमयू के प्लास्टिक एवं रिकन्सट्रक्टिव विभाग ने गुरुवार को 45वां स्थापना दिवस प्रशासनिक भवन के ब्राउन हॉल में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केजीएमयू के कुलपति डॉ. विपिन पुरी और विशिष्ट अतिथि अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.एके सिंह रहे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
