बहराइच: पत्नी के हत्यारोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सजा
बहराइच। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी विपिन कुमार पांडेय ने पत्नी की हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 15 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त जेल भुगतनी पड़ेगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फिरोज खान ने …
बहराइच। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी विपिन कुमार पांडेय ने पत्नी की हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 15 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त जेल भुगतनी पड़ेगी।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फिरोज खान ने बताया कि 31 दिसंबर 2017 को मृतका लीलावती के पिता राम कुमार ने अपने दामाद मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भवनीयापुर बनघूसरी निवासी नांहू के खिलाफ दहेज व बेटी की हत्या मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया था। 4 साल तक चले मुकदमे के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनी।
इसके बाद हत्या रोहित नान्हू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 15000 का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। फैसले के बाद मृतका के पिता राम कुमार ने खुशी जाहिर की । कहा कि देर सही लेकिन उन्हें न्याय मिला।
मुस्लिमों को लेकर सांसद बृजभूषण नेदिया विवादित बयान
बहराइच। रामपुरवा में भाजपा के जन विश्वास यात्रा और मुख्यमंत्री की सभा से पूर्व कैसरगंज के सांसद ने मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया। उपस्थित जन सभा को सम्बोधित करते हुए बहराइच के कैसरगंज से संसद बृज भूषण शरण सिंह ने संबोधित किया। सरकार की योजनाओं को गिनाने के साथ सपा और कांग्रेस पर हमला किया। इसके बाद बोलते हुए सांसद ने कहा कि मैं सब मुसलमानों पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। लेकिन मुसलमान में ही आतंकी पैदा होते हैं।
यह भी पढ़ें:-27 दिसम्बर से होगा ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, देश-विदेश के खिलाड़ी लेंगे भाग…
